पेड़ में लटकता मिला युवक का शव
प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार )। बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या का मामला है।
बहरिया के जोगापुर कपसा गांव निवासी रोहित यादव (21) पुत्र ओंकार नाथ यादव चार भाई में तीसरे नम्बर का था। आविवाति होने की वजह से अपने छोटे भाई राहुल के साथ शहर में कमरा लेकर रहता था और खर्च के लिए प्राइवेट काम करता था। उसके दो बहने भी है। उसका भाई दो दिन पूर्व घर चला गया। रोहित यादव गुरूवार शाम को फोन करके बताया कि मैं घर आ रहा हूं , मेरा सिर दर्द कर रहा है। देर शाम तक परिवार के लोग उसे देखते रहे जब वह घर नहीं पहुंचा तो फोन लगाने लगे। लेकिन उसका फोन स्वीच आफ हो चुका था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने करने लगे। शुक्रवार सुबह इसी थाना क्षेत्र के चकिया धमौर गांव में स्थित आरा मशीन के पास बरगद के पेड़ से नई रस्सी के सहारे लटका हुआ उसका शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने उसी मोबाइल के माध्यम से परिवार को सूचना दी। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान किया। पुलिस कहना है कि परिवार वालों ने यह नहीं बताया कि उसने आत्महत्या क्यों की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


