देश

हाईपावर कमेटी में छात्रों के प्रतिनिधियों को भी शामिल करे आयोग-युवा मंच

 

स्केल्ड/नान स्केल्ड मार्क्स की जानकारी पर रोक क्यों

गोपनीयता की आड़ में फलफूल रहा है भ्रष्टाचार भाईभतीजावाद

प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार )। स्केलिंग खत्म होने के छात्रों के आरोपों और आंदोलन के मद्देनजर लोक सेवा आयोग द्वारा गठित हाईपावर कमेटी में पीसीएस प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधि को भी शामिल करने की मांग युवा मंच ने की है। दरअसल छात्रों के प्रतिनिधियों की भागीदारी इसलिए जरूरी है क्योंकि आयोग लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि स्केलिंग सिस्टम लागू है और इस कमेटी गठन का मुख्य प्रयोजन छात्रों के भ्रम को दूर करना है। जबकि सच्चाई यह है कि प्रतियोगियों को आयोग लगातार गुमराह कर रहा है। आयोग के पास इसका जवाब नहीं है कि आखिर क्यों 2018 के बाद स्केल्ड/नान स्केल्ड मार्क्स की जानकारी देने पर रोक लगा दी गई, अगर स्केलिंग लागू है तो उसके फार्मूला में किये गए बदलाव को सार्वजनिक करने में आयोग को क्या दिक्कत है जबकि पूर्व में इसे सार्वजनिक किया जा चुका है। युवाओं का यह गंभीर आरोप है कि अभ्यर्थियों को स्केल्ड/नान स्केल्ड मार्क्स जानकारी देने से गोपनीयता भंग होने का कैसे संबंध हो सकता है। दरअसल यह गोपनीयता की आड़ में भ्रष्टाचार भाईभतीजावाद पर पर्दा डालने के सिवाय और कुछ नहीं है। आरोप लगाया कि 2017 के बाद भाजपा सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार न सिर्फ जस का तस है बल्कि ईजाफा ही हुआ है।

Related Articles

Back to top button