इलाहाबाद समाचार

मिट्टी बचाओ अभियान मोटर साईकिल जागरूक्ता रैली का भव्य स्वागत

 

संगम तट पर संगीत नृत्य गायन से किया जागरूक

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार )। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, सद्गुरु ने 100 दिनों में एकल बाइक सवार के रूप में यात्रा की है और पूरे यूरोप, मध्य पूर्व एशिया और भारत के 10 राज्यों की यात्रा की है और 74 से अधिक देशों की सरकारों का समर्थन प्राप्त किया है, इस यात्रा का उद्देश् दुनिया भर में तेजी से हो रहे मिट्टी के मरुस्थलीकरण को रोकना सरकार को नीति बनाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली काशी के पड़ोसी शहरों से होते हुए रविवार 3 जुलाई को प्रयागराज पहुंचे। यात्रा का मार्ग प्रतापगढ़ और जौनपुर से भी गुजरेगा। प्रयागराज संगम तट पर मोटरसाइकिल सवारों का संगीत, गायन और नृत्य से भव्य स्वागत किया। शास्त्रीय गायक ‘सियाराम भट्ट’ और डॉ. रचना द्विवेदी ने संगीतमय प्रस्तुति दी। ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने मिट्टी के खराब होने व मिट्टी मरुस्थलीकरण पर जागरूकता फैलाने के लिए जनता के बीच ब्रोशर वितरित किए गए। मोटरसाइकिल सवारों ने ‘मिट्टी बचाओ’ यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और स्वयंसेवकों के साथ नृत्य किया। यह देख लोग इस स्वागत का हिस्सा बनने के लिए संगम पर बड़ी संख्या में जमा हो गए और इस अभियान के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक थे। संगम पर कुछ देर रुकने के बाद, नेताजी यज्ञ नारायण तिवारी ने इन मोटरसाइकिल सवारों को यात्रा के अगले भाग के लिए झंडी लहराकर विदा किया ।
इन मोटरसाइकिल सवारों का स्वागत करने के लिए रोटरी क्लब से प्रमोद बन्सल और ‘व्यापार मंडल’ से अमर वैश्य इलेक्ट्रो-होमियोपैथी एसोसिएशन के सदस्य डॉ. प्रमोद शुक्ला सिविल डिफेन्स के रवि शंकर द्विवेदी, ‘कर्मचारी महासंघ’ के उपाध्यक्षा श्याम सूरत पांडेय परिधी शुक्ला ने भी किया।
मिट्टी बचाओ, सद्गुरु द्वारा शुरू किया गया एक वैश्विक अभियान है, जो मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए दुनिया भर के लोगों को एक साथ लाकर मिट्टी के संकट को दूर करने के लिए है, और सभी देशों के नेताओं को खेती योग्य मिट्टी में जैविक सामग्री को बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय नीतियों और कार्यों को स्थापित करने के लिए समर्थन करता है।

Related Articles

Back to top button