उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वन महोत्सव का किया शुभारम्भ

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को प्रयागराज पहुंच कर झूंसी के कनिहार में वन महोत्सव का शुभारम्भ किया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे झूंसी स्थित समारोह स्थल पहुंचे। जहां मंत्रोच्चारण के बीच बरगद, पीपल, पाकड़ के पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सांसद, विधायक एवं अधिकारियों ने भी लगभग 1100 पौधरोपण किया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि जिले के हर ब्लॉक और गांव में आज भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया है। इसके पूर्व यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पहुंच कर उप मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सरदार पतविन्दर सिंह, अनुज सिंह परिहार, कार्तिकेय आदि उपस्थित रहे।



