प्रदेश

फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि से आम जनजीवन प्रभावित: मायावती

विकास के लिए अराजकता पर अंकुश जरूरी:

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने ट्यूट कर यूपी व छत्तीसगढ़ राज्य शासन सत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुये कहा है कि फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके तहत यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है व जिसकी जबरदस्त चर्चा एवं चिन्ता की लहर है । सुश्री मायावती ने कहा कि इस प्रकार के दुःखद घटनाक्रमों से कानून का राज नष्ट होकर आमजन – जीवन भी प्रभावित होता है, जिसके प्रति सभी सरकारों को तटस्थ व गंभीर होकर कार्य करना चाहिए, तभी यहाँ लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति मिल पाएगी। विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का राज जरूरी है।

Related Articles

Back to top button