प्रदेश

बकरीद पर्व को लेकर गढ़वा थाने में हुई शांति समिति की बैठक

गढ़वा (अनुरागदर्शन समाचार )।
गढ़वा थाना परिसर में शनिवार शाम निरीक्षक अनिल उपाध्याय की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों के मस्जिदों के सदर समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि बकरीद का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण व सौहार्द के वातावरण में भाई चारे के साथ मनाया जाएगा। निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने दोनो समुदाय के लोगों से अपील किये कि सभी लोग मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं, सभी लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें, आपसी भाईचारा एवं मेल मिलाप बनाकर रखें। ताकि क्षेत्र में सामाजिक समरसता एवं विधि व्यवस्था बनी रहे। बकरीद का नमाज सौहार्द के वातावरण में अता करें।

Related Articles

Back to top button