हमलवारों के खिलाफ सख्त कारवाई हो, महंत बजरंग मुनि ने किया सरकार से मांग

पुलिस के एक अफसर की भूमिका है संदिग्ध
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाडा परिषद के महंत नरेन्द्र गिरि के संदिग्ध मौत को एक हफ्ता भी नही हुआ है कि श्री महर्षि लक्षणदास उदासीन आश्रम(बड़ी संगत) खैराबाद ,सीतापुर के प्रबंधक महंत बजरंग मुनि उदासीन को जान से मारने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया है। इस बारे में महंत बजरंग मुनि उदासीन ने शनिवार को प्रयागराज में कहा कि मेरे ऊपर 6 बार हमला हो चुका है, जिसमें मुझे 6 वी बार चाकुओं से गोदा गया । 5 महीने से हॉस्पिटल में था। आज भी चल नही पा रहा हूं और उसके बाद भी 2 बार हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कल फिर से क्षेत्र के 2 मुस्लिमों ने मेरी हत्या की खुली चुनौती देते हुए वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हमला करवाने में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के बार – बार कहने पर भी पुलिस अधिकारी ने मेरे शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट नही लगा रहे है और फर्जी मुकदमा लगा कर फंसाने की बात करते है। महंत बजरंग मुनि उदासीन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुझे पर्याप्त सुरक्षा दिया है लेकिन सीतापुर के एक पुलिस अधिकारी मेरी और मठ की सुरक्षा को लेकर गंभीर नही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अफसरों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाये जिससे कि संत-महात्माओ और सनातन धर्म की रक्षा हो सके।



