
परंपरागत मुडिया शोभायात्रा निकालेंगे मुंडिया संत
मथुरा (अनुरागदर्शन समाचार ) बुधवार को मुडिया पूनौ यानी पूर्णिमा है। ब्रज में जेष्ठमास की पूर्णमासी को मुडिया पूनौ के नाम से जाना जाता है। गोवर्धन में लगने वाला राजकीय मुडिया मेला मुडिया पूनौ के दिन अपने चरम पर पहुंच जाता है। एक ही दिन में देश के कौने कौने से आने वाले लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगा कर खुद को ध्यन्य मानते हैं। हालांकि मेला करीब एक सप्ताह तक चलता है। जो पूर्णमासी से दो तीन दिन पहले शुरू हो जाता है और दो दिन दिन बाद तक चलता है। एक अनुमान के तहत इस दौरान कई लाखा लोग परिक्रमा लगाते हैं। इसे करोडी मेला भी कहा जाता है कि क्यों कि कुछ एक अवसरों पर यह संख्या इस आंकडे तक भी पहुंच रही। गोवर्धन पहुंच रही और परिक्रमा देकर लौट रही भीड का दबाव मथुरा, वृंदावन सहित दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी दिख रहा है। मेला के लिए रेलवे और रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लिए सबसे जटिल कार्य गोवर्धन की ओर जाने वाले मार्गों को जाम से बचाना है। जाम न लगे इसके लिए रास्ते में जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी वाहन के खराब होने की स्थिति में उसे मार्ग से हटाने के लिए क्रेनों को तैनात किया गया है। क्रेन के एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में समय न लगे इसके लिए इन्हें उचित दूरी पर तैनाती दी गई है। मुडिया पूर्णिमा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिन पर सभी समाजसेवी व श्रद्धालु मुडि़या मेला से संबंधित सुझाव एवं शिकायत के लिए 0565-2972016, 2972015, 2972013 नम्बर पर काॅल कर सकते हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि सुझाव एवं शिकायत मिलने पर विचारोपंत उनका निस्तारण समय से किया जा जायेगा तथा अच्छे सुझाव आदि मिलने पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य अमल में लाया जायेगा।
*स्वास्थ्य विभाग ने किए हैं चाक चैबंद इंतजाम*
गोवर्धन में चल रहे मुडि़या पूर्णिमा मेला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए अस्थाई कैम्प से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद कुंड पर परिक्रमा देने आए 50 वर्षीय श्रद्धालु गिरधारी निवासी ग्राम मडौरा को उल्टी की शिकायत होने लगी। वहीं मेले में बने अस्थाई कैम्प में ड्यूटी पर तैनात डॉ. डीएस मौर्या व उनकी टीम द्वारा गोवर्धन के चिकित्सा अधीक्षक वीएस सिसोदिया ने इलाज दिलाया। पुलिसकर्मी निशा को पेट दर्द की शिकायत हुई। दोनों मरीजों को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां आकस्मिक विभाग में तैनात डॉ हेमराज चैधरी व टीम द्वारा तत्काल उपचार दिया गया। वही सीएमओ डॉ. एके वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ आलोक, प्रभारी कंट्रोल रूम डॉ भूदेव द्वारा दानघाटी पर स्थित अस्थायी स्वास्थ्य कैम्प का औचक निरीक्षण किया।



