Latest
लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार । आज अलोपी बाग स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । शिष्यो द्वारा जगतगुरु घनश्यामचार्य जी महाराज का चरण पूजन कर आशीर्वाद लिया। मयंक जी ने बताया जिन चरणों की धूल पड़ने से लौह भी सुवर्ण बन जाता है, जिनके दिखाएं मार्ग में चलने वाले की सारी बाधाएं समाप्त हो जाती है, जिनके कृपा प्रसाद से मन वाणी कर्म सभी दिव्यातिदिव्य हो जाते हैं ऐसे “कृपा सिंधु नररूप हरि”। गुरुपूर्णिमा के शुभअवसर पर गुरुदेव भगवान के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम । कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य व्यास मूनि शुक्ला विवेकानंद त्रिपाठी मयंक चतुर्वेदी शुभम शुक्ला रजनीश शुक्ला देवेन्द्र तिवारी शहीद कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




