आदि शंकराचार्य की परंपरा से 13 अखाड़े ही मान्य- महंत नरेंद्र गिरि

( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी आज संगम क्षेत्र का भ्रमण किया उसके पश्चात खाक चौक तेरा भाई त्यागी खालसा पहुंचे जहां उनका स्वागत महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज महामंडलेश्वर हिटलर बाबा ने माला फूल पहनाकर अखाड़ा परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत किया और प्रसाद पाया अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने करो ना महामारी से लड़ने के लिए सभी साधु संतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और हरिद्वार कुंभ मेले के बारे में चर्चा की
महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने अखाड़ों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य की परंपरा से 13 अखाड़े ही मान्य हैं। किन्नर, परी व अन्य नामों से बनने वाले अखाड़ों का पंजीकरण निरस्त किया जाए। भ्रमण के दौरान अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज जूना अखाड़े के महामंत्री प्रेम गिरी जी महाराज धरम दास जी महाराज यमुना पुरी जी महाराज महामंडलेश्वर हिटलर बाबा महंत गोपाल दास जी महाराज महंत आशीष जी महाराज सहित सैकड़ों संत उपस्थित।




