महाकुम्भ 2025 से पहले प्रतिष्ठित की जाय मां गंगा यमुना सरस्वती जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमाए

(विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के पदाधिकारियों की बैठक संस्था के अध्यक्ष पं. अमितराज वैद्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2025 में प्रयाग में आयोजित महाकुम्भ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गम्भीरता से शहर के निर्माण और अच्छी व्यवस्था के पहल का स्वागत किया गया है। बैठक में उपस्थित संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले 2019 मे प्रदेश की भाजपा सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था की जिससे तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कीई दिक्कतों का सामना नही करना पड़ा जो अत्यंत सराहनीय है। उसी तर्ज पर आगामी महाकुम्भ को लेकर सरकार की गम्भीरता स्वागत योग्य है। संरक्षक चन्द्रनाथ चकहा मधु ने कहा कि प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि सरकार द्वारा अखाड़ो के नये भवन और मरम्मत के लिये करोडों रूपये की सहायता अखाड़ो को दी गई थी। उसी आधार पर तीर्थ पुरोहित समाज के गरीब तीर्थ पुरोहितों के भवन निर्माण व मरम्मत मे सरकार को सहयोग करना चाहिए । क्योँकि सम्पूर्ण मेला के दौर में आने वाले तीर्थ यात्रियों का जत्था का जत्था तीर्थ पुरोहितों के यहा ही रूककर अपना अनुष्ठान सम्पन्न करते हैं। ऐसे मे गरीब तीर्थ पुरोहित परिवारों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांग करते हैं। कि विश्व के सबसे बड़े सनातन धर्म के प्रतिक महाकुम्भ के अवसर पर संगम क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा मां गंगा यमुना और सरस्वती जी का 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराना निश्चित रूपसे जहां संगम की शोभा बढ़ाएगा वही प्रयाग सहित अन्य जिलों से आने वाले तीर्थ यात्रियों के भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करके संगम क्षेत्र में महाकुम्भ से पहले मां गंगा यमुना सरस्वती की प्रतिमा के निर्माण का मांग कर उन्हें प्रस्ताव भी सौपेगा। इस अवसर पर माधवानन्द शर्मा अमितराज वैद्य असीम भारद्वाज मनोज शर्मा कल्लू विजय मिश्रा राज पान्डेय बलराम शर्मा गोपाल काला गौतम पान्डेय अरविन्द भारद्वाज शुभम मिश्रा संवरिया पान्डेय कुलदीप शर्मा दीपक शर्मा आदि अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


