प्रदेश

चातुर्मास के लिए मंगल कलश की स्थापना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयाग के तत्वाधान में ज़ीरो रोड स्थित जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विज्ञान भूषण जी महाराज चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम पंडित सुनील जैन के निर्देशन में रविवार को बड़े धूमधाम के साथ आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन महिला मंडल के सदस्यों ने मंगलाचरण द्वारा किया। आचार्य श्री का चित्र अनावरण जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन द्वारा, महाराज श्री को शास्त्र भेंट दिलीप जैन से सपरिवार द्वारा , आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन अंकुर जैन जीवन जैन सपरिवार द्वारा एवं आचार्य श्री की आरती अनूप जैन सपरिवार द्वारा की गयी।
बोली द्वारा कलश प्राप्त करने में दिनेश जैन ने , द्वितीय कलश राजीव जैन एवं तृतीय कलश संजय जैन ने प्राप्त किया। महाराजश्री ने अपने संबोधन में जैन श्रद्धालुओ को चातुर्मास का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि दिगंबर जैन संत वर्षाकाल के समय एक स्थान पर रुक जाते हैं। वह समय होता है चार महीने का। इसलिए उसे चौमासा या चतुर्मास कहते हैं। बारिश के समय जीवों की उत्पत्ति होती है। साथ ही हरियाली होती है। जैन संत जीवों की हिंसा न हो इस लिए एक जगह अपनी साधना करते हैं। पहले साधु नगर में नहीं जंगल में चतुर्मास करते थे लेकिन आजकल नगर में चतुर्मास करते हैं तो धर्म प्रभावना होती है। अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि जैन संत का जहाँ चतुर्मास होता है वहां समाज में वातावरण धर्ममय हो जाता है। इस अवसर पर राजेश कुमार जैन ने जैन श्रद्धालुओ से अपील की गर्मी की इस मौसम में सभी अपनी छतो पर पक्षियों के लिए दाना पानी अवशय रखे जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।

Related Articles

Back to top button