
सिंगरौली (अनुराग दर्शन समाचार )। जिले में हो रही डीजल चोरी का खेल थमने का नाम नही ले रहा है। अभी तक आपने एनसीएल के खदानों से ही डीजल चोरी का खबर सुना होगा। लेकिन यह खबर सुनकर हर वह सख्स सोचने के लिए मजबूर हो जायेगा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नाक के नीचे दिन के उजाले में यह कारोबार काफी लंबे समय से फलफूल रहा है और जिम्मेदार है कि जानकर भी अनजान बने हुये हैं। बजह चाहे जो भी हो लेकिन ऐसे में पुलिस के ऊपर सवाल उठना तो लाजमी हैं। बताते हैं कि जिला मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित माजन बगीचा में बना बाउंड्री वाल में इंडियन ऑयल के गाड़ियों से डीजल कारोबारी बड़े ही निर्भीकता के साथ दिन के उजाले में काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जबकि चंद कदमों की दूरी पर स्थित डीएम,एसपी कार्यालय हैं। साथ ही तहसील व एसडीएम कार्यालय भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंटेलिजेंस व सीआईडी बिभाग तथा जिले का यातायात थाना भी बगल में ही स्थापित है। हैरत की बात तो यह है कि अर्से से चल रहे इस डीजल चोरी के कारोबार में कार्यवाई तो दूर, एक दाग तक नही लगा…?
*टैंकरों से डीजल निकालते हुये ग्रामीणों के पास मौजूद है बीडियो*
ग्रामीणों की मानें तो डीजल चोरी का यह अबैध कारोबार स्थानीय पुलिस की शह पर संचालित हो रहा है। उनके अनुसार उक्त स्थान पे प्रतिदिन इंडियन ऑयल के दर्जनों टैंकर दोपहर में नवानगर तरफ से आते हैं फिर माजन बगीचा में बना एक लंबा चौड़ा बाउंड्री में घुस जाते हैं। और डीजल निकालने के बाद पुनः उसी तरफ चले जाते हैं। यह सिलसिला अनवरत जारी है। ग्रामीणों का दावा है कि टैंकर से निकलने वाले डीजल का वीडियो भी उनके पास मौजूद हैं।


