संगम नगरी प्रयागराज में शतरंज के तीन धुरंधरों की वजह से शतरंज का विकास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शतरंज दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमें सभी बड़े बड़े CBSC एवम ICSC स्कूलों में शतरंज कैंप का आयोजन जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइन और टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजन किया जा चुका है।
प्रयागराज शतरंज में शतरंज की लगभग 10 अकादमी खोलने का लक्ष्य जिससे शहर/स्कूलों के छोटे छोटे बच्चों की प्रतिभाओं को शतरंज से जुड़े सभी चीजों के द्वारा उनको शतरंज खेल के माध्यम से उनको आगे बढ़ाया जा सके। प्रयागराज जिले में शतरंज कोच के मामले में एक नाम एन डी सिंह जिन्होंने अपना पूरा जीवन लगभग 32 वर्ष बच्चों को शतरंज की ट्रेनिंग देकर बिता दिया । ये सात साल इलाहाबाद डिग्री कालेज, चार साल दिल्ली, चार साल नोएडा एवम दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा साथ ही साथ वर्तमान समय में प्रयागराज में कोच की भूमिका में ऑनलाइन/ऑफलाइन में हैं जिनकी शतरंज क्लास इंडिया और अमेरिका में भी होती हैं। परन्तु आज कोच के साथ साथ जिला शतरंज संघ प्रयागराज के सचिव पद पर भी हैं। एन डी सिंह का वजन इसलिए भी खास हो जाता है कि इन्होंने शतरंज के क्षेत्र में ऐसा कोई भी खिलाड़ी या कोच नहीं जिसने इनसे शिक्षा ना ली हो चाहे वो सीनियर खिलाड़ियों की ही बात क्यों ना हो। खिलाड़ियो की हैसियत से प्रदीप पाठक एवम हरिओम शर्मा वो नाम है जिसने असंख्य टूर्नामेंट खेलने के साथ ही शतरंज जगत में अपना वर्चस्व निरंतर कायम रखा। और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है।
प्रयागराज जिले में सिर्फ़ तीन ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी हायर इंटरनेशनल रेटिंग है हरिओम शर्मा, प्रदीप पाठक एवम एन डी सिंह। जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा भविष्य में जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट के साथ साथ उत्तर प्रदेश स्तर और नेशनल स्तर की रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट कराने का लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। जिससे भविष्य में प्रयागराज जिले के बच्चें आगे चल कर आई एम और जी एम निकल कर पूरे भारत देश का नाम रोशन कर सकें।


