टैगोर पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत- प्रतिशत्


दसवीं में 96.8 प्रतिशत के साथ आभास श्रीवास्तव
बारहवीं में 96.4 प्रतिशत के साथ सृष्टि श्रीवास्तव विद्यालय मे प्रथम स्थान पर
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) के द्वारा विगत दिवस दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें टैगोर पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। दसवीं बोर्ड की परीक्षा में आभास श्रीवास्तव ने 96.8 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। प्रियांशु अग्रवाल 96.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय उन्नति विश्वकर्मा 96.2प्रतिशत मोहम्मद अनस और सोमि पाठक 96 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। ज्ञातव्य है की दसवीं की परीक्षा में चार- चार विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित में पूरे 100 अंक मिले हैं। बारहवीं की परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान वर्ग की सृष्टि श्रीवास्तव 96.6 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, विज्ञान वर्ग की ही मुस्कान अग्रवाल और मानविकी वर्ग की कनिका त्रिपाठी 95.6 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय और कॉमर्स वर्ग की ख़ुशी द्विवेदी 95.2 अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा श्रेया अग्रवाल 95 प्रतिशत , आयुष अरोरा 94.4,अनुष्का सिंह, आयुष अरोरा, सौरभ केशरवानी 94.2 प्रतिशत , पूर्वी मालवीय, आयुष अरोरा, सोनल बंसल एवम सुनिधि श्रीवास्तव और अर्पित श्रीवास्तव ने भी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उल्लेखनीय है की कक्षा बारहवीं में प्रथम पांच स्थान पाने वाले विद्यार्थियों सहित कुल नौ विद्यार्थियों विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जिसमें कनिका त्रिपाठी ने इतिहास, मुस्कान अग्रवाल गणित और उद्यमिता अध्ययन, श्रेया अग्रवाल ने समाजशास्त्र, कर्तिकेय शुक्ला ने रसायन शास्त्र, मनस्वी तेलंग ने फैशन डिजानिंग, सौरभ केशरवानी ने उद्यमिता अध्य य न, अतिथि केसरवानी ने बिजिनेस स्टडीज़ और एफ. एम. एम. में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया। टैगोर पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रो. पी. एन. मेहरोत्रा, प्रबंधक डॉ.आर.के. टंडन, एस.के.पी. सोसायटी के सचिव अमित खन्ना एवं प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने विद्यार्थियों को इस अभुत पूर्व सफलता के लिए और विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

