देश

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद व स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

 

( विनय मिश्रा )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 9.30 बजे आजाद पार्क में धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के शुरू में नगर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चों व अतिथियों सहित सभी देशभक्तों ने आजाद जी के कास्य प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित कर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक अमर रहे – अमर शहीदों की क्रांतिकारी परम्परा अमर रहे के गगन भेदी उद्घोष किया। तत्पश्चात् उ0प्र0 सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा 21 गन शाट फायर कर, सम्मान गारद द्वारा सलामी व पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति ध्वनि बजाकर अमर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। स्वतंत्रता सेनानी ओम प्रकाश जायसवाल, लल्लू मरर्करी के तैल चित्र पर लोगों फूल माला चढ़ांकर भावपूर्ण स्मरण किया।
जनपद के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, नृत्य व लघुनाटिका का मंचन कर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित अतिथियों का गणमान्य नागरिकों से तालियों के रूप में आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें सेट एन्थोनी, सेन्ट मेरिज, श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, जी0जी0आई0सी0 (सिविल लाइन व कटरा) जी0आई0सी, सी0ए0बी0, एनीबेसन्ट , सी0आई0सी0,शान्ति निकेतन, नेशनल इंग्लिश स्कूल कटरा, हिन्दु महिला व राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का कार्यक्रम अत्यन्त सराहा गयां सूक्ष्म काव्य गोष्ठी में सरदार मनमोहन सिंह तन्हा, डा0 नीलिमा, रेनू राज सिंह मिश्रा, नजीब इलाहाबादी, डा0 रश्मी शुक्ला व मो0 फैजल ने शमा बांधी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उ0प्र0 शासन के प्रतिनिधि स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति ंमंत्री ने कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद व लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक अग्रिम श्रेणी के स्वतंत्रा सेनानी थे कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों व गणमान्य नागरिको को बधाई दी, अपने उद्बोधन में कहा कि महान् क्रान्तिकारी और हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियेशन के कमाण्ड-इन-चीफ अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस है। मै। इस शहीद उद्यान में आकर धन्य हुआ, यहाँ मिट्टी किसी तीर्थ से कम नही जहां पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी ने ब्रिटिश फौज से अकेले ही लड़़े थे एवं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था इस धरती को सलाम व महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विशिष्ट अतिथि मण्डलायुक्त प्रयागराज, संजय गोयल ने कहा कि देश की आजादी के लिए आजाद जी के त्याग, संघर्ष और बलिदान को भुलाया नही जा सकता। जयंती पर छात्र-छात्राओं व आयोजको को बधाई दी युवाओं से कहां कि आजाद जी के रास्ते पर चले अन्याय विरूद्व ही संघर्ष करें किसी के बहकावें में ना आवे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू जायसवाल मरकरी ने किया व संचालन महासचिव राजबहादुर गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापित प्रो0 श्रीबल्लभ जी ने किया।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिलाधिकारी संजय खत्री, डॉ0 राकेश सिंह आई0जी0जोन, शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक नगर, अमित सिंह चौहान सी0ओ0 कर्नलगंज, गणेश केसरवानी, प्रभा शंकर पाण्डेय (पूर्व विधायक) विशाल गुप्ता, रामाज्ञा राय, सर्व सिंह, नरेन्द्र शर्मा डी0आई0ओ0एस0, वीरेन्द्र सिंह यादव, रविन्दर सिंह बिर्दी, पदुम जायसवाल, भोला नाथ तिवारी, महेश त्रिपाठी, अतुल राय, अमन सिंह, प्रो0 श्याम बिहारी, बजरंगी सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य जी0 आई0सी0) आनन्द घिल्डियाल, शिव सेवक सिंह, अशेाक सिंह (पार्षद गण) के0बी0 तिवारी, सोनू पाठक, शरद मुन्ना उपाध्याय, अखिल जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button