जय सेल्स वॉरियर्स ने जीता ख़िताब इफ्तिखार अहमद मेमोरियल टी-20 क्रिकेट

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार ) । जय सेल्स वॉरियर्स ने यूनिवर्सल इलेवन को 23 रन से हराकर इफ्तिखार अहमद (पापू) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में जय सेल्स वॉरियर्स ने 19.4 ओवर में 120 रन (विनीत सिंह 28, सुशील सिंह 27, केशव मिश्र, पवन कुमार व सैयद अहमद फैज़ान दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में यूनिवर्सल इलेवन की टीम 18.2 ओवर में 97 रन (केशव मिश्र 35, राहुल सिंह 20, ए. तिवारी 3/09, धीरज अवस्थी 3/19) पर सिमट गई।
समापन समारोह के अतिथियों ए.के. इंफ़्रा ड्रीम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कुमार कुशवाहा, मुख्य वित्त अधिकारी नूरुल हसन, इविवि क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किये। आशुतोष तिवारी को मैन आफ द मैच और बेस्ट बॉलर, विनीत सिंह को बेस्ट विकेटकीपर और इमरोज को बेस्ट बैटर एवं मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस मौके पर सऊद इफ्तिखार, सदफ खान, परिमल दीक्षित, डॉ. विजय कुमार, संजय शर्मा, जेब फारान आदि मौजूद रहे।

