Latest

पंकज अग्रवाल,अग्रवाल मेडिकल स्टोर नैनी को प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की सदस्यता निरस्त की

संगठन किसी भी दवा व्यवसाई को माफ नहीं किया जाएगा और उसकी सदस्यता आजीवन के लिए निरस्त कर देगी। लालू मित्तल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा यह फैसला लिया गया फॉरेंसिक जांच में एंफोटरइसिन इंजेक्शन नकली साबित होने के बाद, पंकज अग्रवाल , अग्रवाल मेडिकल स्टोर नैनी को प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की सदस्यता निरस्त करी जाती है। मधुरम मेडिकल स्टोर ,मधुरम बाजपेई संगठन का सदस्य नहीं है, ना ही संगठन से उसका कोई लेना-देना है। संगठन ऐसे किसी भी दवा व्यापारी का सहयोग नहीं करेगा ,जोकि नकली इंजेक्शन या नकली दवा बेचते हुए पकड़ा जाएगा । अध्यक्ष लालू मित्तल ने बाकी यह राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी, अत्यंत घिनौना कृत्य है ।इसके लिए किसी भी दवा व्यवसाई वह माफ नहीं किया जाएगा और संगठन उसकी सदस्यता आजीवन के लिए निरस्त कर देगी। लालू मित्तल ने सभी दवा के व्यापारियों से बहुत सतर्क रहने के लिए कहा है, कोई भी दवा बिना कैश मेमो और उचित इन्वॉयस के ना खरीदें और ना बेचे। दवा खरीदते समय केवल कंपनी के अधिकृत स्टॉकिस्ट, डीलर से ही दवा खरीदें ।दवा का बैच नंबर, एक्सपायरी डेट का मिलान करके और उसकी परचेज को सुरक्षित रखें। यह सभी दवा व्यवसायियों का सामाजिक दायित्व भी है की मरीज को सही दवा उपलब्ध कराकर उसकी जान की रक्षा की जाए। और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और विश्वास को कभी टूटने ना दिया जाए।

Related Articles

Back to top button