भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की बैठक मे मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान


प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान मे आयोजित बैठक सिविल लाइन स्थित रेस्टोरेन्ट मे मीनू सिंह के संयोजकत्व मे सम्पन्न हुई। बैंठक मे मुख्य रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, निर्देशक अभिजीत सिंह, अपर निदेशक उमा टंडन, उपस्थित रहे।
उप निदेशक मीनू सिंह के माध्यम से जितने लोग जुड़े थे उनको पदाधिकारी बनाते हुए उनको पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रेमलता मोरिया निर्देशक, मीनू सिंह अपर निदेशक, किरण पाल संगठन मंत्री, रूपाली अवस्थी महासचिव, सुनीता रानी प्रमुख सचिव, कंचन मोरिया महासचिव, तरु यादव उपनिदेश, अनीता रानी सिंह महासचिव, स्मृति श्रीवास्तव सचिव, अंकुर श्रीवास्तव उपनिदेशक, ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह महासचिव, राकेश विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, देवराज केशरवानी सचिव, सुनीता जयसवाल महासचिव, अभी राव मोरिया उपनिदेशक बनाये गये। सभी पदाधिकारियों का मीनू सिंह के द्वारा सम्मान करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनको पहचान पत्र दिया गया। लखनऊ से आये परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह, उमा टंडन के द्वारा भी सभी को सम्मानित कर पदाधिकारी बनाया गया।


