देशसंत समागम

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछारी क्षेत्र में चिंता बढी

यमुना के साथ गंगा का भी लगा जलस्तर बढ़ने

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में अब यमुना के साथ गंगा का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। कानपुर बैराज से छोड़ा गया पानी का असर अब फाफामऊ और संगम में दिखाई पड़ रहा है। यमुना के जलस्तर में पूर्व की भांति बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार सुबह आठ बजे गंगा के जलस्तर में 36 सेमी बढ़ोत्तरी हुई। नैनी में यमुना का जलस्तर 37 सेमी बढ़ा। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 78.28 मीटर तथा यमुना का जलस्तर 77.83 मीटर था। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछारी क्षेत्र के मोहल्लों में चिंता बढ़ रही है। खासकर बघाड़ा, सलोरी, गंगानगर, म्योराबाद में रहने वाले लोग प्रशासन और सिंचाई विभाग के फ्लड कंट्रोल रूम में फोन कर जलस्तर की जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button