भाजपा का कडे पहरे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु

(अनुराग शुक्ला )
चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के शुभारम्भ पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/मप्र के प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, यूपी के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के सत्र की शुरुवात हुई।
शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुवात बिन्दीराम होटल में हुई। पार्टी ने प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पहले से पूरी कर ली थी। कार्यक्रम स्थल बिन्दीराम होटल मंे निर्धारित पूर्वान्ह 11 बजे से पहले ही प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले पदाधिकारी व मंत्री पहुंच गये। पंजीकरण को तीन काउंटर प्रान्तवार लगाये गये थे। सभी ने अपना पंजीकरण कराकर होटल के हाल में पहुंचे। भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय व हेडगेवार के चित्र पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। इसके बाद सत्रों की शुरुवात करते हुए पदाधिकारियों ने निर्धारित विषयों पर चर्चायें की। पहले दिन भाजपा की कर्मपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास और विकास, सरकार की उपलब्धियां बताते हुए पदाधिकारियों ने निर्धारित विषयों पर चर्चायें की।
पहले दिन भाजपा की कर्मपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा के इतिहास और विकास व सरकार की उपलब्धियां आदि विषयों पर चिंतन-मंथन हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में रोजाना पांच सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र में संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त हैं। प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन शामिल होने को केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल, प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, औद्यागिक विकास मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप साही, नगर विकास मंत्री एके शर्मा आदि शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हैं। प्रशिक्षण वर्ग में केवल उन लोगों को ही अन्दर प्रवेश दिया गया है, जिनके नाम सूची में शामिल हैं। व्यवस्थाओं में लगे स्थानीय पदाधिकारी प्रशिक्षण हाल के बाहर तक ही जिम्मेदारी निभा रहे हैं। होटल में शुभारम्भ के बाद अपेक्षित लोगों के अलावा सभी को बाहर कर दिया गया। होटल के बाहर सुरक्षा को लेकर कडे इंतजाम किये गये हैं। एसपी अतुल शर्मा, एएसपी शैलेन्द्र कुमार, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे। होटल के अन्दर जाने वाली प्रत्येक सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है।



