Latest

माण्डा में ट्रैक्टर चालक की हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा थाना क्षेत्र में बीते 30 जून को ट्रैक्टर चालक की हत्या के वांछित तीन अभियुक्तों का माण्डा थाना की पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल, 2450 रू. नगद व एक चाकू बरामद किया है। एक अभियुक्त फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रयागराज के एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार की सायं घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों से बताया कि माण्डा के गिरधरपुर तिराहा से हाटा की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने 30 जून को ट्रैक्टर चालक अनिल तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी निवासी भौसरा नरोत्तम, माण्डा को चाकू मारकर घायल कर दिया और 13,500 रू. लूट कर फरार हो गये। अनिल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। जिस पर भाई राकेश कुमार तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी ने मु.अ.सं. 183/2022 धारा 394, 302 भादवि अज्ञात में दर्ज करायी थी।
अभियुक्तगणों में सचिन कुमार पुत्र मुन्नू भारतीया निवासी ग्राम चकिया थाना जिगना मिर्जापुर, गुलशन बिंद पुत्र शेषमणि निवासी एवं लालचन्द बिंद पुत्र देवीशंकर बिंद ग्राम बघेड़ा खुर्द थान जिगना मिर्जापुर को आज शनिवार को पाली बार्डर के मुख्य मार्ग पर गिरफ्तार किया गया है। तीनों शातिर अपराधी हैं और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। तीनों पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं ग्राम बघेड़ा का ही निवासी आशीष बिंद पुत्र रामबाबू बिंद फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button