प्रदेश
मंदिर में लगा भक्तों का लगा तांता

*सावन के तीसरे सोमवार को भोले गिरी
भक्तों के द्वारा किया गया महा आरती
2 अगस्त नाग पंचमी के पर्व पर होगा भव्य दिव्य श्रृंगार
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर सिद्ध पीठ भोले गिरी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की जलाभिषेक को लेकर भक्तों का लगा रहा तांता इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा बाबा भोलेनाथ जी का भव्य एवं दिव्य आरती की गई आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक भक्तों के द्वारा रुद्राभिषेक जलाभिषेक का कार्यक्रम चलेगा और शाम को 7:00 बजे आयोजन समिति के द्वारा बाबा भोलेनाथ का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार का दर्शन भक्तों को प्राप्त होगा।



