Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से

कुंभ में राष्ट्रीय किसान महापंचायत प्रारंभ, किसानों ने उठाई मांगें

प्रयागराज। आज रविवार 13 जनवरी को कुंभ मेले में भारतीय किसान यूनियन( भानु) की राष्ट्रीय किसान महापंचायत प्रारंभ हो गई। भाकियू (भानु )राष्ट्रीय किसान महापंचायत में एक लाख किसान पहुंच चुके हैं। भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने किसानों की तेरह सूत्रीय मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखा है। जिसमें किसान आयोग का गठन, किसानों के आकस्मिक मृत्यु पर एक करोड़ का मुआवजा, अनाज का लाभकारी मूल्य, 60 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके किसानों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन, मुफ्त इलाज, मुफ्त फसल बीमा, पूरे देश के किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाय, पुलिस व फोर्स में नौकरी करने वाले जवानों की आतंकी घटना या दुर्घटना के समय मृत्यु या घायल होने पर कम से कम पांच करोड़ रुपये मुआवजा, किसानों की बेटे, बेटियों को नौकरी, व डीजल पेट्रोल में किसानों को 50% छूट दिया जाना चाहिये।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ लगातार धोखा दिया जा रहा है। जो भी नेता चुनाव जीत जाता है वह लौट कर झांकने नहीं आता। उन्हेंने कहा कि हमारा भारतीय किसान यूनियन भानु किसी भी धोखेबाज को सत्ता की कुर्सी पर नहीं बैठने देगा।

भाकियू (भानु) की राष्ट्रीय किसान महापंचायत में प्रदेश महामंत्री अरविन्द सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष डा. बीके सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजीव चन्देल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्या, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार रणधीर सिंह, गंगापार अध्यक्ष हसमतउल्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी, नगर प्रभारी दीनानाथ शर्मा, मेजा ब्लाक उपाध्यक्ष रमाकांत यादव, संतबख्स सिंह, मंडल सचिव प्रकाश सिंह पटेल, मंडल सचिव सूचना, राहुल रावत सहित राष्ट्रीय प्रदेश व कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button