भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव मे जीत का इतिहास रचेगें-लक्ष्मण आचार्य

भाजपा के कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव मे तत्काल जुटने का किया आह्वान
( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला की संगठनात्मक योजना बैठक का आयोजन गुरूवार को जिला कार्यालय सिविल लाइन्स मे आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य रहे। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के जीत सुनिश्चित करने हेतू वरिष्ठ पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव मे तत्काल जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता पंचायत चुनाव मे भी जीत का इतिहास रचेगें। समय कम है सभी मंडल अध्यक्ष अपने शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों,बूथ अध्यक्षों,वार्ड संयोजकों व वार्ड के प्रत्याशियों संग तत्काल बैठक कर आगामी योजनाओं को बना ले,जिसमे प्रमुख रूप से पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करना, वार्डों के बागीं प्रत्याशियों संग संगठन द्वारा निर्धारित प्रमुख लोगों व मंडल अध्यक्षों संग पहुंच संवाद स्थापित करना आदि प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा हुई। बैठक को जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने भी सम्बोधित करते हुए अपने विचार को रखा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने किया। बैठक मे महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, भाजपा नेता अशोक सिंह, विधायक बारा डॉ.अजय कुमार, विधायक मेजा नीलम करवरिया, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विभूति नारायण सिंह, शिवदत्त पटेल,पियूस रंजन निषाद, नरेंद्र देव पान्डेय,दीपक पटेल,संत प्रसाद पाण्डेय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,आनन्द पान्डेय, नरसिंह केसरी, विजय शंकर शुक्ला, कृष्ण दास गुप्ता, आदेश सिंह आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।



