प्रदेश

सीएमपी विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने किया चक्का जाम

सीएवी इंटर कॉलेज से मेडिकल कॉलेज चौराहे तक लग गया जाम

प्रयागराज। गोबर गली में आए दिन फिसलकर गिर रहे सीएमपी डिग्री कॉलेज विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार सुबह सीएवी इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित छात्रों का कहना है कि गली में इतना अधिक गोबर पड़ा रहता है कि वे आए दिन गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। कुछ छात्रों की हड्डियां भी टूट चुकी हैं। शिक्षक भी घायल होते रहते हैं। नगर निगम को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। उनके पास चक्काजाम के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। चक्काजाम के कारण सीएवी इंटर कॉलेज से मेडिकल कॉलेज चौराहे तक जाम लग गया। सैकड़ों लोग फंस गए। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button