Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

संविदा कर्मचारियों ने वेतन न आने पर किया कार्य बहिष्कार

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । बिजली विभाग के करेलाबाग उपखंड में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अभी तक वेतन न आने पर कार्य का बहिष्कार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ प्रयागराज के खंड अध्यक्ष मनजीत कुमार ने बताया कि करेलाबाग उपखंड में तैनात संविदा कर्मचारियों का वेतन न आने पर करेलाबाग के उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निवेदन किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया।

लेकिन अभी तक वेतन न आने पर सभी संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की विभागीय क्षति/ बाधा उत्पन्न होने पर उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पावर कारपोरेशन की होगी।

Related Articles

Back to top button