Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से

Prayagraj नगर निगम में बढ़े गृहकर और परिसीमन का मुद्दा उठेगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम कार्यकारिणी की गुरुवार को होने वाली बैठक में बढ़े गृहकर और परिसीमन का मुद्दा उठेगा।

दोनों को लेकर कार्यकारिणी सदस्य आक्रोशित हैं। सदस्यों की कोशिश होगी कि नगर निगम प्रशासन चालू वित्तीय वर्ष बढ़े गृहकर की वसूली रोक दें, हालांकि कई सदस्य बढ़ा गृहकर निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। सदस्यों का आरोप है कि निकाय चुनाव सिर पर है और नगर निगम ने गुपचुप तरीके से लोगों को बढ़े गृहकर की नोटिस भेजनी शुरू कर दी।

नोटिस के अनुसार कई गुना गृहकर बढ़ने से मकान मालिक परेशान हैं। बढ़े गृहकर पर सवाल उठा रहे हैं। गुरुवार दोपहप 12 बजे से सदन कक्ष में प्रस्तावित बैठक नवरात्र और दुर्गापूजा की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई है। वार्डों के परिसीमन पर अब कुछ नहीं हो सकता, लेकिन सदस्य इसे भी बैठक में उठाएंगे। सदस्यों के अनुसार नगर निगम ने वार्डों के परिसीमन में मानक और गाइडलाइन को जमकर नजरअंदाज किया। बता दें कि कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को प्रस्तावित थी। अब यह बैठक गुरुवार दोपहर 12 बजे से होगी।

Related Articles

Back to top button