शिक्षण संस्थाओं में हिन्दी दिवस मनाया गया

कोराँव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोराँव विकास खंड के शिछण संस्थाओं में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।संविलियन प्राथमिक विद्यालय कोलसरा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक क्रष्ण कुमार मिश्र ने बच्चों को बताया कि हिन्दी राष्ट्र भाषा के रुप में हम 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष मनाते हैं।हमारी हिन्दी भाषा बहुत सुन्दर और सरल है।
उन्होंने कहा कि ”सरल है,सुबोध है,सुन्दर अभिव्यक्ति है,हिन्दी ही सभ्यता, हिन्दी ही संस्कृति है। इसी तरह गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोराँव में प्रधानाचार्य डा.साबिर अली तथा सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो में डा.अवधेश सिंह प्रधानाचार्य ,सरस्वती शिशु मंदिर लेडियारी एवं जन चेतना बालिका विद्यालय लेडियारी में व्यवस्थापक विभव मिश्र तथा अन्य वक्ताओं ने वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिन्दी दिवस को क्यों मनाया जाता है,इसकी बच्चों को जानकारी दी।




