बेसिक स्कूलों में निःशुल्क पुस्तकें न बाँटे जाने से पठन-पाठन बाधित

कोराँव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । विकास खंड कोराँव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 6माह बाद भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें न बाँटे जाने से शिछा की नींव कहे जाने वाली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है।उक्त विकास खंड के बेसिक स्कूलों में अप्रैल महीने से सत्र प्रारंभ होने के कारण पठन-पाठन शुरु है ।
लेकिन सितम्बर महीना बीतने को है अभी तक स्कूलों में कछा 4,5,6,7,8 के सभी विषयों की किताबें नहीं बाँटी जा सकी है। बेसिक स्कूलों में केवल पुस्तकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है।
अभिभावकों का कहना कि यदि शिक्षक कह दें तो वे लोग बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए खरीद सकते है लेकिन अध्यापकों के द्वारा आश्वसन दिया जाता है कि किताबें बहुत जल्दी बितरित की जाएगी।इस तरह आश्वासन के सहारे 6माह बीतने को है लेकिन निःशुल्क किताबें बाँटी नहीं जा सकी है।अभिभावकों का आरोप है कि जब प्राथमिक विद्यालय में बच्चें कमजोर हो जाएंगें तो आगे चलकर क्या पढ़ेगें।जब नींव कमजोर हो जाएगी तो ऊपर कैसे मंजिल बन पाएगी।




