Magh Mela 2023: माघ मेला के लिए विभागों ने जारी किया टेंडर, दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
Magh Mela 2023: माघ मेला के लिए विभागों ने जारी किया टेंडर, दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Magh Mela 2022: माघ मेला के लिए विभागों ने जारी किया टेंडर, दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य । संगम तीरे लगनेवाले माघ मेला 2022 के लिए लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी), विद्युत वितरणनिगम, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग आदि ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया इस बार जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।
सभी विभागों को दिसंबर तक काम पूराकरने का लक्ष्य दिया गया है जिससे कि 6 जनवरी को लगने वाले कल्पवास व मकर संक्रांति से स्नान शुरूहो सके। मेला बसाने को लेकर पखवाड़े भर से चल रहा मंथन अब खत्म हो गयाहै। मेले का स्वरूप तय हो चुका है। पिछली बार के मुकाबले इस बार क्षेत्रफल कुछ कम किया गया है। पिछले साल मेला छह सेक्टर में था और इस बार चार सेक्टर में बसाया जाएगा।
पांटून पुल पिछले साल जैसे ही पांच बनाए जाएंगे।
चकर्ड प्लेट की सड़कों का जाल पूरे मेला क्षेत्र में बिछाया जाएगा। पहले चरण में यही काम होते हैं और लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड चार ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इसी के साथ ही जल निगम ने दस नलकूप लगाने, 120 किलोमीटर पाइन लाइन बिछाने, 45 किलोमीटर का ड्रेनेज पाइप बिछाने का टेंडर जारी किया है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय निर्माण और बिजली विभाग ने हर सेक्टर में विद्युतीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। मेला अधिकारी ने बताया कि समतलीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। इस बार गंगा ने सिटी साइड ज्यादा कटान कर दिया है। जगह कम मिलेगी।




