FEATUREDLatestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेदेशप्रदेश

Prayagrag Nikay Chunav Game Change Ward: पहली बार शामिल 20 वार्डों के मतदाता बन सकते हैं गेम चेंजर्स

Prayagrag Nikay Chunav Game Change Ward: पहली बार शामिल 20 वार्डों के मतदाता बन सकते हैं गेम चेंजर्स

Prayagrag Nikay Chunav Game Change Ward: पहली बार शामिल 20 वार्डों के मतदाता बन सकते हैं गेम चेंजर्स  नगर सीमा विस्तार के बाद निकाय चुनाव की स्थिति भी बदल गई है। शहर में 4 साल पहले सीमा विस्तार के बाद नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया गया है। इस परिसीमन से पहले शहर में कुल 80 वार्ड थे जो अब 100 हो गए हैं।

शहर की बढ़ी सीमा में झूंसी, झलवा, फाफामऊ के साथ मंदर मोड़ तक नगर विस्तार हुआ है। पहली बार महापौर और पार्षद चुनने के लिए इसके अंतर्गत आने वाले 207 गाँव के मतदाता मतदान करेंगे।

भाजपा के महानगर प्रभारी गणेश केशरवानी का कहना है कि नए शामिल किये गए वार्डों में यमुना पार में निषाद मतदाता का साथ भाजपा को मिला है। इधर झूंसी इलाके में पटेल और यादव मतदाता संख्या में अधिक हैं जिसमे पटेल मतदाता निर्णायक हो सकते हैं।

फाफामऊ में नए जुड़े वार्डों में पटेल, यादव और मौर्य मतदाताओं की संख्या अहम् हैं जो गेम चेंजर हो सकते हैं। सबसे शामिल किये गए नए वार्डों में स्थानीय विकास अहम् मुद्दा हो सकता जिसमे भाजपा बहुत आगे है।

Related Articles

Back to top button