इलाहाबाद विकास मंच ने मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विकाश मंच प्रयागराज के तत्वधान में मनोज निषाद के सयोजन से संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की जयंती होटल सन्तोष पैलेस काटजू रोड में धूमधाम से मनाई गई ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ0 कंचन सिंह वरिष्ठ पत्रकार ने अपने वक्तव्य में बाबा साहब के विषम परिस्थितियों में शिक्षा लेकर समाज को दिशा देने में योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनुराग शुक्ला ने बताया बाबा साहब के संविधान के कारण देश के हर नागरिक को समान दर्जा देने ने महान योगदान रहा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद विकास मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया ने कहा कि बाबा साहब की योगदान से आज समाज मे शिक्षा जागरण हुआ। पूनम यादव महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ने बाबा साहब के विषम परिस्थितियों में जीवन यापन के बीच समाज शोषित समाज के उत्थान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता मनोज भारती ने बताया बाबा साहब ने समाज शिक्षा और संविधान के लिए अपने बच्चों को भी बलिदान कर दिया वही पत्रकार गुफरान खान ने कहा संगठन में ही शक्ति है शिक्षित बनो संगठित हो जावेद अहमद ने अपने वक्तव्य में कहा मंच बाबा साहब के बताए रास्ते पर चल रहा और आगे भी चलता रहेगा ।मानव चौरासिया ने अपने उदबोधन में कहा बाबा साहब के लिए सभी एक सामान थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कुलदीप चौरसिया दयाराम निशा मिश्रा उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अरुण कुमार अरविंद यादव राजेश कुमार मो0 आशिक रवि बाबू सपन केशरी विमलेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

