Latest
हाथरस कांड: हाईकोर्ट 8 को करेगा सुनवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाथरस कांड की जांच सीबीआई से कराने, पीडि़त परिवार को मुआवजा और सुरक्षा मुहैया कराने की मांगों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।
लखनऊ बेंच में वकालत करने वाली अधिवक्ता मंजूषा भारती की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को न्यायमूर्ति एमएन भंडारी एवं न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान अपर शासकीय अधिवक्ता मुर्तजा अली ने कोर्ट को बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर एक याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है।
उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच पर सहमति जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पीडि़तों की सुरक्षा और मुआवजे के मुद्दों पर भी जानकारी मांगी है।
इस पर कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए 8 अक्टूबर को पेश करने का निर्देश दिया।




