Latest

Prayagraj Nikay Chunav : विकास की आस में नए वोटर्स ने किया मतदान

Prayagraj Nikay Chunav : विकास की आस में नए वोटर्स ने किया मतदान

Prayagraj Nikay Chunav : विकास की आस में नए वोटर्स ने किया मतदान नगर निगम की सीमा में शामिल किये गए 20 वार्डो के 1 लाख , 67 हजार 133 मतदाताओं के लिए यह निकाय चुनाव विकास की आस लेकर आया। नए शामिल वार्डों में बमरौली उपरहार वार्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमरौली उपरहार मतदान केंद्र में मतदान करने आई स्नातक की छात्रा सनम पटेल का कहना है कि उसने पहली बार किसी चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है।

उसने निकाय के लिए वोट डाला यह उसके लिए और भी उत्साहित करने वाली बात है। सोनम को लगता है की निकाय के दायरे में आने के बाद उसका गाँव में भी शहरी विकास की बयार बहेगी। जिन्दगी के 70 बसंत देख चुकी पंतरवा गाँव की सुमित्रा के लिए मतदान कोई पहला अनुभव नहीं है।

विधानसभा और लोक सभा में उसने कई बार मतदान किया है लेकिन वह पहली बार निकाय के लिए इसलिए वोट करने आई इस उम्मीद के साथ के अब उसके गाँव में भी नालियाँ बन जायेगी। अभिलाष मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका कहना है कि गाँव में सडक और पानी की पुख्ता सुविधाओं की आस उन्हें मतदान केंद्र तक ले आई। अभिलाष की तरह ही आई टी आई कर रहे अनीस भी बेहतर साफ़ सफाई की उम्मीद लेकर निकाय चुनाव में मतदान करने आये।

Related Articles

Back to top button