बंशी बाबा ने संतोष दास पर आश्रम में जबरन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
बंशी बाबा ने संतोष दास पर आश्रम में जबरन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

बंशी बाबा ने संतोष दास पर आश्रम में जबरन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप स्वामी बृजमोहन दास ‘बंशी बाबा ने महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा पर आश्रम में जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बंशी बाबा ने गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि सतुआ बाबा मिर्जापुर के रामजानकी मंदिर में फर्जी वसीयतनामे के आधार पर कब्जा कर रहे हैं।
अपनी राजनीतिक हनक के कारण पिछले दिनों तमाम प्रशासनिक अफसरों व अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे जबकि मंदिर के महंत उनके गुरु महामंडलेश्वर जयराम दास हैं। इस प्रकरण पर महामंडलेश्वर संतोषदास ‘सतुआ बाबा ने कहा कि साथ में सभी प्रशासनिक अफसर मौजूद थे। खुलेआम यह नहीं हो सकता है।
उन्होंने नायब तहसीलदार की रिपोर्ट भी दी, जिसमें फैसला उनके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे।



