यूपी टीईटी की परीक्षा अचानक निरस्त बस स्टैंड पर मचा अफरा तफरी

बस स्टैंड व स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंचे परीक्षार्थी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज यूपी टीईटी की परीक्षा आयोजित हुयी। प्रयागराज समेत प्रदेश भर में यह परीक्षा हो रही है। इतनी बड़ी परीक्षा आयोजित हो रही है लेकिन, इसके लिए पर्याप्त बसें तक नहीं हैं। जिससे परीक्षार्थी आराम से अपनी परीक्षा देने एक शहर से दूसरे शहर को जा सकें। पिछले दो दिनाें शनिवार और रविवार को सिविल लाइंस बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ इस कदर बढ़ गई है। कि यहां बसों की ही कमी हो गई है। घंटों बाद कोई बस आते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच जा रही है। वहीं दूसरी तरफ परीक्षा निरस्त होने के कारण अचानक इस कदर परीक्षार्थी पहुंचे कि बस स्टेशनों व स्टेशनों पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई । शहर व चौराहों पर जाम लगा रहा। ऐसी स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ यह कहते रहे है कि अचानक परीक्षार्थियों के बढ़ जाने के कारण असुविधा हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि बसों के फेरे बढ़ाए जाएं ताकि परीक्षार्थियों को सहूलियत मिले।


