Latest

तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल ने मेलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के पदाधिकारीयों का प्रतिनिधि मंडल ने मेला अधिकारी से मुलाकात किया | जनवरी माह में प्रयागराज में प्रस्तावित माघ मेला के मद्देनजर मेलाधिकारी शेषमणि पान्डेय से मुलाक़ात करके 11 सूत्रीय मांग पत्र सौपा। उक्त जानकारी प्रयागवाल वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनंत पान्डेय ने बताया। मांगपत्र में तीर्थ पुरोहितों ने गंगा के कटान के विशम स्थितियों को देखते हुए, मेला प्रसाशन से अनुरोध किया कि मेला क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों की बची हुई भूमि को किसी अन्य संस्थाओं को न दी जाय, विस्थापित संस्थाओं को जी, टी, रोड के उत्तर दिशा में नाग बासुकी के सामने बसाया जाय, कल्पवासियों हेतु तीर्थ पुरोहित समाज को गंगा के सन्निकट भूमि दी जाय, तीर्थ पुरोहितों की भूमि आवंटन के समय ही उनकी मूलभूत सुविधाओं की पर्ची उपलब्ध करा दी जाय, मेला क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों को आवंटित भूमि के गाटा रोड पर चकर्ड प्लेट लगाई जाय, वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने मेलाधिकारी से अनुरोध किया कि संगम क्षेत्र में वाहन स्टैंड कतई न बनाया जाय, कोविड प्रोटोकॉल के तहत संगम क्षेत्र के आस पास की भूमि को स्नानार्थीयों के लिए आरक्षित कर दिया जाय, नाग बासुकी के सामने गंगा पर एक छठा पीपा का पुल बनाया जाय ताकी तीर्थ यात्री कल्पवासी निर्वाध रुप से, गंगा उस पार आवा गमन कर सके | तीर्थ पुरोहित माधवानन्द शर्मा ने कहा कि संस्थाओं को भूमि आवंटन से पहले तीर्थ पुरोहितों के भूमि को आवंटित कर दी जाय, तथा प्रयागवाल गाटा को चिन्हित करके अलग कर दिया जाय, वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने प्रसाशन द्वारा मेला क्षेत्र में स्नानार्थीयों के सामान की रक्षा के लिये क्लाक रुम बनाये जाने का विरोध किया तथा कहा कि स्नानार्थीयों के तीर्थ यात्रियों के सामानों की रक्षा सुरक्षा तीर्थ पुरोहितों के घाट पर रहने वाले तीर्थ पुरोहितों द्वारा की जाती है, किसी नई परम्परा को शुरु करना उचित नही है | मेलाधिकारी ने समस्त मांगों पर गम्भीरता से विचार करते हुए, अन्य मांगो पर प्रसाशन के उच्च अधिकारीयों से चर्चा करके समस्यायों को हल करने का अस्वाशन दिया | उक्त अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा अध्यक्ष अमितराज वैद्य माधवानन्द शर्मा, शम्भू शर्मा, बलराम शर्मा, राजन तिवारी,विजय मिश्रा, गोपाल काला, उदय चन्द्र मिश्र, सुनील प्रोहा, ऋषभ मिश्रा, विजय भारद्वाज, विजय शर्मा, राकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभिषेक पान्डेय, आदि प्रमुखरुप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button