सेवन-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता में चार टीमों ने किया प्रतिभाग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खेल परिवार उत्तर प्रदेश की ओर से खेल महोत्सव के तहत प्रथम अनुपम टंडन स्मृति अंडर-12 सेवन-ए-साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में चार टीमों, शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी, एमएच नेशनल हॉकी एकेडमी, गोल हॉकी एकेडमी और गौतमबुद्ध फाउंडेशन स्कूल ने हिस्सा लिया। पहले दिन छह मैच खेले गए। इन मैचों में शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी ने एमएच नेशनल हॉकी एकेडमी को 13-0, गोल हॉकी एकेडमी ने एमएच नेशनल हॉकी एकेडमी को 5-0, शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी ने गौतमबुद्ध फाउंडेशन स्कूल को 7-0, जीत दर्ज की। शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी ने गोल हॉकी एकेडमी को 3-0 और गौतमबुद्ध फाउंडेशन स्कूल ने एमएच नेशनल हॉकी एकेडमी को 1-0 से हराया।
इससे पहले सुबह कार्यक्रम के अतिथि एश्वर्य टंडन, दिलजीत सिंह, नमनजोत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सचिव कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मैचों में पवन कुमार, शाहबाज अहमद, उबैद अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी के हॉकी कोच मोहम्मद जावेद ने किया। रविवार को इन्हीं टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले होंगे। पुरस्कार वितरण रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में शाम 6 बजे होगा।

