Latest

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत, घाटों पर भारी जन सैलाब

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत, घाटों पर भारी जन सैलाब

( सुधा कुशवाहा ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । छठ पूजा के पर्व पर श्रद्धालु महिलाओं ने आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का समापन किया। बलुआ घाट गउघाट अरेल घाट महेवा घाट झूसी फाफामऊ सहित संगम के पवित्र तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाया। बताते चलें छठ पूजा उत्तर भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है।जिसमें सूर्य देव की उपासना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। व्रती महिलाएं इस दौरान 36 घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए कठोर तपस्या करती हैं। चार दिवसीय इस पर्व के अंतिम दिन व्रत रखने वाली महिलाएं और उनके परिवारजन नदी के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। प्रयागराज के संगम तट पर इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। छठ पर्व में उत्साह का अलग ही माहौल देखा गया, जहाँ भक्तगण पूरी श्रद्धा से पर्व में शामिल हुए। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे।

छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने नई साड़ी और पूजा सामग्री के साथ पारंपरिक गीत गाते हुए उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी पूजा में शामिल होकर इस पावन पर्व का हिस्सा बने।

Related Articles

Back to top button