टिहरी बांध से कुंभ नगरी को मिलेगा रोजाना 2000 क्यूसेक पानी
टिहरी बांध से कुंभ नगरी को मिलेगा रोजाना 2000 क्यूसेक पानी

- टिहरी बांध से कुंभ नगरी को मिलेगा रोजाना 2000 क्यूसेक पानी
- महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान करने या डुबकी लगाने में नही होगी समस्या
महाकुंभ नगर (अनुराग दर्शन समाचार )। महाकुंभ में दौरान गंगा में पानी उपलब्धता बनाए रखने के लिए टिहरी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के साथ ही कानपुर और नरौरा की तरफ से भी पानी प्रयागराज की ओर भेजा जा रहा है।
इससे गंगा का जलस्तर बढ़ेगा और महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान करने या डुबकी लगाने में समस्या नहीं होगी। इसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। ये फरवरी तक किया जाना है जिससे की गांगा का जलस्तर बना रहे।
वहीं, टिहरी पर बांध के द्वार खोल दिए गए हैं जिससे पानी प्रयागराज की ओर भेजा जा सके। जानकारी के अनुसार टिहरी बंध से रोजाना 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा नरौरा और कानपुर से रोजाना 5000 क्यूसेक पानी प्रयागराज की तरफ भेजा जाएगा।
पानी छोड़ने का यह क्रम 26 फरवरी तक चलेगा। वहीं, कानपुर में केवल शहर में सप्लाई लायक पानी छोड़कर सारा पानी प्रयागराज की ओर भेजा जा रहा है।
सिंचाई विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ये पानी नरौरा से 10 दिन में प्रयागराज तक पहुंच पाएगा। ऐसे में अभी भेजने से पानी जनवरी की शुरुआत तक प्रयागराज पहुंचेगा।


