Latest

खजूर के दाम बढ़ने के कारण गरम पानी और नमक से खोला जा रहा रोज़ा

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दो दिन के लॉकडाउन और खजूर के दामों बढ़ोतरी के कारण रोज़ादार गरम पानी और नमक के घोल से खोल रहे रोज़ा।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ नमक और गरम पानी से अधिक्तर लोग रोज़ा खोलते हैं।पैग़म्बरे इसलाम के दामाद और पहले इमाम हज़रत अली (अ०स०) हमेशा नमक से ही रोज़ा खोला करते थे वहीं इमाम का क़ौल है की अगर दस्तरख्वान पर कुछ खाने से पहले चुटकी भर नमक खा लिया जाए फिर दूसरी चीज़ो को खाएँ तो सत्तर तरहा की बीमारीयों से निजात मिलती है।आज भी ईरान मे दस्तरख्वान पर नमकदानी ज़रुर रखी जाती है।ओलमा पहले चुटकी मे नमक ले कर ज़बान पर रखते हैं तभी कुछ खाते हैं।इमाम के बताए नुस्खे पर अमल करते हुए लोग नमक और गरम पानी से रोज़ा खोल रहे हैं।खजुर से रोज़ा खोलना रसूल की सुन्नत मे हैं और खजूर मे तमाम क़ूवत की चीज़ो का भण्डार हैं वहीं नमक एक ऐसी ग़ेज़ा है जो हर अमीर व ग़रीब के घर मे मौजूद रहती है।माहे रमज़ान का आज बारहवाँ रोज़ा भी कोरोना महामारी के बीच मुकम्मल हो गया।तीन रोज़ों के बाद माहे रमज़ान की उलटी गिन्ती शुरु हो जाएगी।ओलमाओं का कहना है इस वर्ष लोगों को खौफ और मौतों के आँकड़े की भयावह स्थिति के कारण ईद की खरीदारी से दूर रहना होगा।ईद की खुशीयाँ आईन्दा साल मना ली जाएँगी।यह वक़्त लोगों की मदद करने का है।ऐसे मे हम अपने आस पड़ोस मे ग़रीब ग़ुरबा की हर मुमकिन मदद करें।इमाम ए जुमा सै०हसन रज़ा ज़ैदी,मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी,मौलाना रज़ी हैदर,मौलाना आमिरुर रिज़वी,हसनी हुसैनी फाउण्डेशन के वज़ीर खाँ,अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के महासचिव मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन,अन्जुमन के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी, समाजसेवी शाहिद अब्बास रिज़वी,मस्जिद क़ाज़ी साहब के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी,बीबी खतीजा मस्जिद करैली के मोतावल्ली हसन आमिर समेत अन्य ओलमाओं ने लोगों से घरों मे रहने और अपनी इबादत मे क़ौमो मिल्लत व देश मे फहले कोरोना वबा से सभी की सलामती की दूआ के साथ हर सम्भव मदद करने का आहृवान किया।

Related Articles

Back to top button