Latest

जनसत्ता दल का केंद्रीय कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न

चीनी सामानों का बहिष्कार ही असली आजादी । अमित पांडे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रयागराज प्रधान कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । झंडारोहण कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी की गाइड लाइन का पालन करते हुए । सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया । प्रधान कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार , प्रदेश सचिव अमित पांडे , महानगर अध्यक्ष पंडित कमल शर्मा उपाध्यक्ष डॉ पंकज पांडे कोषाध्यक्ष बांके बिहारी. नीरज पांडे मोहम्मद इमरान सहित दर्जनों कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर स्वतंत्रता दिवस का झंडारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा बिना लड़े बिना हक मांगे आजादी नहीं मिलती है । जनसत्ता दल के प्रदेश सचिव अमित पांडे ने नौजवानों को अपने संबोधन में स्वतंत्र दिवस के बारे में पूर्वजों ने जो लाठियां खाई हैं । उसकी याद दिलाते हुए आने वाला समय इलेक्ट्रॉनिक दुनिया का है । इस इलेक्ट्रॉनिक दुनिया का गुलाम नहीं बनना है। हमें चाइना का पुरजोर विरोध कर उसका बहिष्कार करना है । तभी असली आजादी का मतलब सार्थक होगा । कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष कमल शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button