Assembly Election Result 2018 live Updates: मध्‍यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर, राजस्‍थान-छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में अब तक के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में वो बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं मध्‍यप्रदेश में कांटे की टक्‍कर नजर आ रही है। मिजोरम में एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं तेलंगाना में टीआरएस बढ़त बनाए हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम देश की सियासत की दशा-दिशा तय करेंगे।

Exit mobile version