Latestइलाहाबाद समाचारदेशदेशप्रदेश
Assembly Election Result 2018 live Updates: मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अब तक के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वो बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। मिजोरम में एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं तेलंगाना में टीआरएस बढ़त बनाए हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम देश की सियासत की दशा-दिशा तय करेंगे।
- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुमत की ओर
- तेलंगाना में टीआरएस रुझानों में बहुमत से काफी आगे निकली
- मिजोरम में एमएनएफ को बहुमत, दर्ज की 26 सीटों पर जीत
- राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादे नहीं निभा पाए। ये चुनाव नतीजे भाजपा को स्पष्ट संदेश है कि उनके द्वारा किया जा रहा काम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता नाराज है।
- 07:49 PMराहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं सभी कार्यर्ताओं को जीत के लिए बधाई देता हूं। ये किसान और कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा के काम को आगे बढ़ाएंगे।’
- 07:43 PMमध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच बेहद कड़ी टक्कर। कांग्रेस 13 सीटों पर जीती और 98 पर आगे। बीजेपी 15 पर जीती और 95 पर आगे।
- 07:39 PMभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हार और मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन से यह बात सामने आई है कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए। मध्यप्रदेश और राजस्थान में मतों का प्रतिशत दर्शाता है कि ये हार अस्थायी है और हम लोकसभा चुनाव में जबरदस्त वापसी करेंगे। अब की हार, मगर भविष्य में बड़ी जीत की उम्मीद बरकरार!
- 07:31 PMपांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि देश में आम चुनाव से पहले ये मिनी लोकसभा चुनाव थे। इन चुनावों में जीत दर्ज करने वाली सभी पार्टियों को मेरी ओर से बधाई



