Latest

अतीक अहमद की छह और संपत्ति होगी कुर्क

एसएसपी की आख्या पर जिलाधिकारी ने दिया आदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पूर्व सांसद व बाहुबली नेता अतीक अहमद पर पुलिस व प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जिलाधिकारी ने एसएसपी की आख्या के आधार पर माफिया की छह और संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। सभी संपत्ति कुर्क कर 14 सितंबर तक इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी होगी। इसके पूर्व प्रशासन के निर्देश पर इसी महीने अतीक अहमद की 60 करोड़ की सात संपत्तियां कुर्क हो चुकी हैं।
एसएसपी ने पिछले दिनों प्रशासन को अपनी रिपोर्ट दी थी कि माफिया अतीक अहमद ने अपराध जगत में आने के बाद तमाम संपत्ति अर्जित की। जिसे समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हुए खड़ा किया गया। इसी के आधार पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शनिवार शाम संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इसमें पूर्व सांसद व माफिया के नाम पर कर्बला दो मकान, चकिया में एक, सुल्तानपुर भावा में एक, करेली गौस नगर, व करेली स्कीम एंड करेली ग्राम में एक मकान है। प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद थाना को कर्बला के दो, चकिया के एक व सुल्तानपुर भावा के मकानों को कुर्क करने का प्रशासन बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक करेली थाना गौस नगर करेली व करेली ग्राम स्कीम के मकानों को कुर्क करने का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
अतीक अहमद पर एक महीने में कुर्की की यह दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले 60 करोड़ की सात संपत्ति जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने कुर्क की है। इन छह संपत्तियों को कुर्क कर 14 सितंबर तक पुलिस अपनी कार्रवाई से प्रशासन को अवगत कराएगी।

Related Articles

Back to top button