काले गंगा जल के साथ श्रद्धालु कर रहे हैं स्नान

दशाश्वमेध घाट की दूर व्यवस्था दूर करने की मांग ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम विश्व धरोहर महा अभियान चलाने वाली सामाजिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित, धर्मराज पाण्डेय की अध्यक्षता में माघ मेला वा काले गंगा जल के संदर्भ में बैठक हुई ।

जिसमें उपस्थित लोगों ने पौराणिक दशाश्वमेध घाट दारागंज की दूर व्यवस्था पर दुख व आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि काले गंगा जल के साथ बदबू और दुर्गंध भी उठ रही है। इसके बावजूद आस्था के कारण लोग यहां स्नान कर रहे हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति के अध्यक्ष पंडित भक्तराज पाण्डेय ने कहा कि यहां भगवान ब्रह्मा जी ने यज्ञ कराया उसके पहले घाट का मंदिर का निर्माण कराया । जिससे इसका महत्व पौराणिक है ।आज गणेश चौथ के अवसर पर कठिनाई होने के बाद भी हजारों माँ ओ ने यहां स्नान किया और सामने मंदिर में दर्शन किया। ऐसी व्यवस्था की जाए की वर्ष भर यहां निर्मल अविरल मां गंगा की धारा बहती रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से मांग की वर्ष भर प्रयाग के सभी घाटों को बिजली पानी सड़क की उत्तम व्यवस्था के साथ जोड़ा जाए सभी के आरती का समय एक हो, जिससे वहां रहने वाले आमजन के साथ प्रयागराज में आने वाले सभी श्रद्धालु कहीं पर भी मां गंगा की आरती में शामिल हो । प्रयागराज सेवा समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय ने कहा कि आज गणेश चौथ के दिन माताओं और बहनों को यहां के दूर व्यवस्था के कारण काफी कष्ट सहना पड़ा । इससे भाजपा शासन बदनाम होती है । आगत सभी सदस्यों का आभार ज्ञापन प्रभु राज ने किया ।




