Latest

बेखौफ बदमाशों ने डकैती की घटना को दिया अंजाम

बेखौफ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी से लाखों रुपए लूटे

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में बीती रात नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने किराना व्यवसाई को कट्टे के नोक पर बंधक बनाकर, लाखों का माल पार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज केसरवानी पुत्र रामचंद्र केसरवारी निवासी सिरसा, मेजारोड बाजार के राष्ट्रीय राजमार्ग 76 लखनपुर गांव के समीप निजी मकान में अनन्या कलेक्शन व किराना स्टोर की दुकान खोल रखी है। उपरी तल पर परिवार के साथ रहता है।
नीरज ने बताया की बीती रात्रि 10:00 बजे अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशो ने कट्टे की नोक पर बंधक बना लिया। पत्नी बबीता केसरी को नीचे बुलाकर उसे भी बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। पत्नी के शरीर से गहने उतरवाते हुए, डकैत ऊपर के कमरे अलमारी तक ले गए, जहां डकैतों ने जमकर तांडव किया। हाथों में हथियार लिए डकैतों ने अलमारी में रखा सारा जेवरात सहित तकरीबन दो लाख रुपए नगद कब्जे में ले लिया। जब नीरज ने इसका विरोध किया तो उसे कट्टे की बट से मारकर घायल कर दिया। इतना को अंजाम देने के बाद बेखौफ डकैत कट्टा लहराते हुए, भागने में सफल रहे।
सूचना पर पहुंचे एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेजा सच्चिदानंद,थाना प्रभारी राकेश चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए

Related Articles

Back to top button