Latest
जनता जनार्दन ने भाजपा को प्रचंड मत देने का काम किया- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव में प्रयाग की जनता जनार्दन ने सुख समृद्धि शांति एवं विकास की प्रतीक भाजपा को प्रचंड मत देने का कार्य किया है और प्रदेश में भाजपा की सरकार को पुनः बनाने में प्रयाग की जनता के द्वारा दिया गया मत अहम भूमिका अदा करेगी और भारतीय जनता पार्टी परिवार जनता जनार्दन के प्रति आभार प्रकट करती है।




