दो दिन बंद रहेगा दवा का थोक कारोबार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । एलनगंज के दवा कारोबारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लीडर रोड स्थित दवा का थोक बाजार दो दिन के बंद करा दिया गया है।
सभी दुकानों से दो-तीन लोगों के नमूने लेकर कोरोना जांच कराई जाएगी। एलनगंज के दवा कारोबारी एवं केमिस्ट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके परिवार के लोगों की जांच कराई गई।
सोमवार को रिपोर्ट आई। इसमें उनके परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दवा कारोबारी के कोरोना बम फोडऩे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। लीडर रोड पर स्थित दवा के थोक बाजार को दो दिन के बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ थोक बाजार की सभी दुकानों से दो से तीन लोगों की कोरोना जांच कराने का भी निर्णय लिय गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि लीडर रोड स्थित दवा की सभी दुकानों को दो दिन के लिए मंगलवार और बुधवार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहां के दो से तीन लोगों की जांच भी कराई जाएगी। वहीं, इलाहाबाद कमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री परमजीत सिंह का कहना है कि प्रशासन को इसे हाट स्पॉट बना देना चाहिए।




